{"_id":"62da762eb21da1186962152b","slug":"lucknow-news-shivpal-singh-yadav-said-due-to-my-letter-there-was-cross-voting-in-sp-congratulated-the-pre","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा का भतीजे पर वार: शिवपाल ने मुर्मू को दी बधाई, सपा पर कसा तंज- मेरी चिट्ठी के कारण हुई क्रॉस वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा का भतीजे पर वार: शिवपाल ने मुर्मू को दी बधाई, सपा पर कसा तंज- मेरी चिट्ठी के कारण हुई क्रॉस वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
नेताजी के बारे में यशवंत सिन्हा के एक पुराने बयान को लेकर शिवपाल ने सपा विधायकों से अपील की थी। शिवपाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से समय लेकर मिलूंगा। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।

शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरी चिट्ठी के असर के चलते सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। गौरतलब है कि नेताजी के बारे में यशवंत सिन्हा के एक पुराने बयान को लेकर शिवपाल ने सपा विधायकों से अपील की थी। शिवपाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से समय लेकर मिलूंगा। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन

Trending Videos
गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि वह आईएसआई के एजेंट हैं। हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को भी अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा था जिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही नेताजी को अपमानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कहने पर चाचा शिवपाल ने लिखी थी चिट्टी
उधर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे वायरल करवाया है। बता दें कि शिवपाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा था कि यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट कहा था अत: उन्हें समर्थन देने पर विचार करें।