{"_id":"698069b4e928d0045702573b","slug":"lucknow-relative-of-a-bjp-mla-commits-suicide-found-hanging-in-his-flat-the-guard-opened-the-door-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड, फ्लैट में फंदे पर लटके मिले; गार्ड ने दरवाजा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड, फ्लैट में फंदे पर लटके मिले; गार्ड ने दरवाजा खोला
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
परिजनों का आरोप है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए। मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
शिवम त्रिपाठी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिश्ता मैनहैटन के टावर- A 2 के फ्लैट संख्या 407 में बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह किराए के फ्लैट में रहते थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह गोंडा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए। मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने गार्ड को बुलाया। इसके बाद फ्लैट मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो शिवम का शव पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
