सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Relative of a BJP MLA commits suicide; found hanging in his flat; the guard opened the door.

Lucknow: पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने किया सुसाइड, फ्लैट में फंदे पर लटके मिले; गार्ड ने दरवाजा खोला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों का आरोप है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए। मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। 

Lucknow: Relative of a BJP MLA commits suicide; found hanging in his flat; the guard opened the door.
शिवम त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिश्ता मैनहैटन के टावर- A 2 के फ्लैट संख्या 407 में बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह किराए के फ्लैट में रहते थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह गोंडा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos


वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतक बिजनेस पार्टनर ने उनके पैसे हड़प लिए। मांगने पर वापस नहीं कर रहे थे। जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने गार्ड को बुलाया। इसके बाद फ्लैट मालिक और सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो शिवम का शव पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed