फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Shraddha continues to defy the police, rumors suggest she's returning to Lucknow; driver reveals many

लखनऊ: पुलिस को लगातार धता बता रही है श्रद्धा, उसके अब लखनऊ लौट आने की चर्चा; इंस्पेक्टर के बाद IPS भी हटे

Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
सार

Shraddha Dubey new video: मॉडल श्रद्धा पुलिस से एक कदम आगे निकल गई है। रविवार को सामने आया श्रद्धा का वीडियो बयान लखनऊ का होने की चर्चा है।  इधर उसके ड्राइवर ने कई रात खोले हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: Shraddha continues to defy the police, rumors suggest she's returning to Lucknow; driver reveals many
श्रद्धा दुबे के लखनऊ में होने की चर्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मॉडल श्रद्धा पुलिस से एक कदम आगे निकल गई है। रविवार को सामने आया श्रद्धा का वीडियो बयान लखनऊ का होने की चर्चा है। अगर यह बात सही साबित होती है तो पुलिस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। राजधानी की हाईटेक पुलिस को एक मॉडल 10 दिनों से छका रही है और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है।

विज्ञापन


मॉडल श्रद्धा ने न सिर्फ पुलिस के मुखबिर तंत्र को फेल किया, बल्कि सर्विलांस और हाईटेक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर राजधानी पुलिस के दावों की भी पोल खोल दी है। 10 दिनों से पुलिस श्रद्धा की तलाश में नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में डेरा डाले हुए थी। नेपाल में रिक्शे से सफर करते हुए श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य लोगों का वीडियो भी सामने आया था। अब रविवार को श्रद्धा का वीडियो सामने आने से पूरा पुलिस तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन


श्रद्धा नेपाल से लखनऊ कब और किस रास्ते से लौटी, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। रविवार को जारी श्रद्धा के वीडियो बयान की लोकेशन के बारे में सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए। किसी ने इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अधिकारियों की ओर से सिर्फ यही रटारटाया जवाब मिला कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस विक्रांत वीर पर भी गिरी गाज
श्रद्धा दुबे के मामले में आईपीएस विक्रांत वीर पर भी गाज गिरी है। उन्हें पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। इसके पहले इसी मामले में हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह लाइन हाजिर किए जा चुके हैं।

Trending Videos

अमीर लोगों को फंसाने के लिए रात में निकलती थी श्रद्धा

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में भागी मॉडल श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके साथ सात दिन तक काम कर चुके चालक ने ब्लैकमेलिंग, वसूली और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उधर, सहारनपुर की अदालत ने भी वर्ष 2024 के साइबर ठगी मामले में श्रद्धा को 31 अक्तूबर को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। हजरतगंज पुलिस ने उसके बालू अड्डा स्थित फ्लैट को सील कर दिया है।

पीजीआई के तेलीबाग निवासी चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने कुछ महीने पहले श्रद्धा की कार चलाई थी। इसके बाद वह सात दिन तक उसका चालक रहा। चालक का दावा है कि श्रद्धा दिन में फ्लैट में रहती थी और रात में तैयार होकर किसान बाजार के पास लाउंज व रेस्टोरेंट के आसपास जाती थी। वहां अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। चालक ने आरोप लगाया कि नौकरी छोड़ते समय श्रद्धा ने उसे दो दिन में उठवा लेने की धमकी दी थी। उसके 1800 रुपये भी बकाया हैं।

सहारनपुर कोर्ट ने जारी किया नोटिस
वर्ष 2024 में सहारनपुर में डॉक्टर प्रभात वर्मा ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। इसमें लखनऊ निवासी अंकित जायसवाल गिरफ्तार हुआ था। उसके पास से बरामद स्कोडा सुपर्ब कार दिल्ली के पंजीकरण नंबर पर श्रद्धा के नाम दर्ज है। कार रिलीज कराने के लिए दाखिल अर्जी पर अदालत ने श्रद्धा को नोटिस जारी किया है।

इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, सीमावर्ती जिलों में टीमें तैनात
शिवा शर्मा की मौत के मामले में दस दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार देर रात पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल किया गया है। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश के नेपाल सीमा या सलौनी बॉर्डर से भागने की आशंका पर पुलिस टीमें पूर्वांचल के जिलों में भेजी गई हैं। सलौनी बॉर्डर पर भी टीमें तैनात हैं।

 मॉडल श्रद्धा, बहन व चालक पर इनाम की राशि दोगुना

 कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है। पहले तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, दानिश ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की थी।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि रविवार को तीनों पर इनाम बढ़ाया गया। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कुछ टीमें बहराइच में नेपाल सीमा के पास तलाश कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

नेपाल से लौटकर दिल्ली भागने की चर्चा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेपाल सीमा पर घेराबंदी बढ़ने के बाद आरोपी दोबारा भारत में दाखिल होकर दिल्ली भाग गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस अधिकारी आरोपियों के संभावित ठिकानों के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

दानिश के परिजनों से पूछताछ
पुलिस ने रविवार को दानिश की मां और बहन से सुलतानगंज पुलिस चौकी में कई घंटे पूछताछ की। उनसे उसके रिश्तेदारों, मददगारों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई। एक टीम दानिश के परिजनों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। पुलिस दानिश की सरेंडर अर्जी से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। डीसीपी के मुताबिक, अर्जी पर दानिश के हस्ताक्षर हैं। पुलिस पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उसने हस्ताक्षर कहां किए। इस संबंध में एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने जांच किए जाने की बात कही।

थाने में सरेंडर की अफवाह
रविवार दोपहर श्रद्धा, रश्मि और दानिश के हजरतगंज थाने में सरेंडर करने की अफवाह फैली। इसके बाद पुलिस और मीडिया की भीड़ जुट गई लेकिन सूचना गलत निकली। वहीं कोर्ट में भी सरेंडर किए जाने की बात सामने आई। दिनभर पुलिस की एक टीम कोर्ट परिसर में भी मौजूद रही।












 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed