फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Swine flu testing at private centers to cost ₹3,000; action to be taken against overcharging.

लखनऊ: निजी केंद्रों में तीन हजार रुपये में होगी स्वाइन फ्लू की जांच, ज्यादा वसूलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2026 10:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 02 Sep 2026 10:43 AM IST
सार

स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर सीएमओ की निजी अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर संचालकों के साथ हुई बैठक में दर तय की गई है। तय शुल्क से अधिक वसूलने वाले निजी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow: Swine flu testing at private centers to cost ₹3,000; action to be taken against overcharging.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच तीन हजार रुपये में होगी। सीएमओ की अध्यक्षता में मंगलवार को निजी अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र संचालकों की बैठक में यह अधिकतम दर तय की गई। इससे अधिक शुल्क वसूलने वाले केंद्रों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शहर के निजी केंद्र अभी तक स्वाइन फ्लू की जांच के बदले छह हजार रुपये तक शुल्क वसूल रहे थे। इस कारण सभी संदिग्ध मरीज जांच नहीं करवा रहे थे। मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल मेदांता, अपोलो मेडिक्स, आरएमएल पैथोलॉजी, मैक्स, खन्ना डायग्नोस्टिक, चंदन हॉस्पिटल, चरक डायग्नोस्टिक, लाल पैथ लैब और नारायण डायग्नोस्टिक के प्रतिनिधियों ने जांच की दर तय करने पर चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: तबाही की तरफ बढ़ा मानसून, अवध में चार की मौत; बिजली यूनिट करनी पड़ी बंद.. 21 जिलों में अलर्ट-स्कूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार; ट्रस्ट आज करेगा अंतिम नाम पर फैसला


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एसजीपीजीआई में इसी जांच के लिए 2400 रुपये शुल्क है। इस आधार पर निजी क्षेत्र में जांच की अधिकतम दर 3000 रुपये तय करने पर सहमति बनी।

स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले
शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीजों की जांच एसपीजीआई, एक की लोहिया संस्थान और एक की निजी लैब में हुई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। नए मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों की सलाह पर एच1एन1 की जांच कराई गई। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed