सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three members of a family consumed poison in Lucknow, mother and son died, father admitted to hospita

Lucknow: एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी लखनऊ के बंथरा थाने में एक परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। मां-बेटे की मौत हो गई व पिता की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow: Three members of a family consumed poison in Lucknow, mother and son died, father admitted to hospita
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पर पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है।

Trending Videos


बंथरा के नींव निवासी रूप नारायण (55) उनकी पत्नी तारावती (52) बेटा संदीप (30) व छोटा बेटा कुलदीप (25) सभी चाय समोसा का होटल एवं पान की दुकान रखकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, तस्वीरें

ये भी पढ़ें -  नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का किया उद्धोष


बृहस्पतिवार रात को रूपनारायण और उनका बेटा संदीप होटल से घर आए। वहीं, पर छोटा बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे रूप नारायण उल्टी कर रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पिता की आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गई।

कुलदीप ने देखा मौके पर मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई है। पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब होने से प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर रूपनारायण का इलाज चल रहा है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने आत्महत्या क्योंकि इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed