फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow to sparkle before Diwali: 50 new streetlights to be installed in every ward

दीपावली से पहले जगमगाएगा लखनऊ: हर वार्ड में लगेंगी 50-50 नई स्ट्रीट लाइटें, 600 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

Fri, 02 Oct 2026 12:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 02 Oct 2026 12:27 PM IST
सार

लखनऊ नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत, सफाई, पार्कों के रखरखाव, मार्ग प्रकाश और कर्मचारियों के वेतन भत्तों सहित अन्य कामों पर होने वाले खर्च के लिए करीब 600 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया गया है। इसमें से 200 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर और बाकी रकम अन्य कामों पर खर्च होगी।

विज्ञापन
Lucknow to sparkle before Diwali: 50 new streetlights to be installed in every ward
नगर आयुक्त गौरव कुमार, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली से पहले शहर के सभी 110 वार्डों में 50-50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। पार्षदों की मांग पर पुनरीक्षित बजट मंजूर करने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाई गई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया। सड़कों की मरम्मत, सफाई, पार्कों के रखरखाव, मार्ग प्रकाश और कर्मचारियों के वेतन भत्तों सहित अन्य कामों पर होने वाले खर्च के लिए करीब 600 करोड़ रुपये का बजट बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


इसमें से 200 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर और बाकी रकम अन्य कामों पर खर्च होगी। बैठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और नाले ढकने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी के 14 कल्याण मंडपों की मरम्मत के लिए भी बजट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


महापौर ने बताया कि कब्जे से खाली कराई जा रही सरकारी जमीन पर तार-बाड़ की जगह अब बाउंड्री बनाकर मैरिज लॉन शुरू किया जाएगा। इनमें दो कमरे भी बनाए जाएंगे। इनका संचालन निजी संस्थाओं को दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस काम के लिए 4.40 करोड़ के बजट को 16 करोड़ रुपये कर दिया गया है। शहीद पथ के पास हरिहरपुर में मैरिज लॉन बनाने का काम शुरू भी करा दिया गया है। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 47 अरब रुपये का मूल बजट पास किया था। यह एक अप्रैल से लागू है। अब इसे बढ़ाकर 53 अरब कर दिया गया है।

नहीं मानी गई भाजपा पार्षद दल उपनेता की मांग: भाजपा पार्षद दल के उपनेता मुन्ना मिश्रा और मुख्य सचेतक मुकेश सिंह मोंटी ने महापौर को पत्र लिखकर मांग की थी कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सड़कों की मरम्मत के लिए हर वार्ड में 70-70 लाख रुपये का बजट जारी किया जाए। बैठक में भाजपा के दो कार्यकारिणी सदस्यों ने भी मांग उठाई लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया। कहा जा रहा है कि महापौर और भाजपा के कुछ पार्षदों के बीच चल रहा मनमुटाव अभी दूर नहीं हुआ है।

सड़कों की मरम्मत के लिए बना नियम

महापौर ने बताया कि जो टूटी सड़कें 15वें व 16वें वित्त या अन्य किसी मद में अक्तूबर से नवंबर तक बननी हैं उनका पैचवर्क नहीं कराया जाएगा। पैचवर्क से पहले नगर निगम के इंजीनियर प्रस्तावित कार्यों की सूची से जांच भी करेंगे। इसमें लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो सड़कें किसी अन्य मद से नहीं बनाई जाएंगी उनके पैचवर्क का काम दीपावली तक पूरा किया जाएगा। कुछ जगहों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाने में जमीन के विवाद और बिजली की हाईटेंशन लाइन की समस्या को भी दूर कराया जाएगा। काम करने वाली निजी कंपनियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

ऐसे पुनरीक्षित होगा गृहकर: गृहकर पुनरीक्षित करने में आ रहीं शिकायतों पर नगर आयुक्त ने साफ किया कि यदि भवन आवासीय है तो उसका गृहकर 2022 से पुनरीक्षित किया जाएगा। यदि भवन व्यावसायिक है तो उसे पहले 2014, 2019 और 2022 से पुनरीक्षित किया जाएगा। ऐसे भवनों का गृहकर हर दो साल में पुनरीक्षित किए जाने का नियम है।

इन प्रमुख मदों के बजट में की गई बढ़ोतरी
- कचरा प्रबंधन का बजट 300 करोड़ से 330 करोड़ रुपये किया गया।
- नई स्ट्रीट लाइटों के लिए बजट सात करोड़ से 10 करोड़ रुपये किया गया।
- स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का बजट 06 करोड़ से 11 करोड़ रुपये किया गया।
- टूटी सड़कों के पैचवर्क के काम का बजट 10 करोड़ से 30 करोड़ रुपये हुआ।
- नई सड़क बनाने का बजट 50 लाख से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपये किया गया।
- सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण का बजट 271 करोड़ से 326 करोड़ किया गया।
- नाला, पुलिया, क्रॉसिंग आदि की मरम्मत का बजट 30 करोड़ से 50 करोड़ रुपये हुआ।
- बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत का बजट 05 करोड़ से 07 करोड़ रुपये किया गया।
- मल्टीलेवल पार्किंग में लिफ्ट, सीसीटीवी व अन्य कामों के लिए 30 लाख के बजट को बढ़ाकर 04 करोड़ रुपये किया गया।
- सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़कों में अंशदान का बजट 20 से 40 करोड़ रुपये किया गया।
- सरकारी जमीनों की सुरक्षा दीवार और मैरिज लॉन बनाने का बजट 10 से 20 करोड़ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed