सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos

Lucknow: बेगुनाह शोएब का घर निकला जनाजा तो मचा कोहराम, आखिरी बार चेहरा देख मां व पत्नी हुई बेहोश, तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शोएब के शोएब के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी बुशरा छह साल की है और छोटी बेटी इकरा ढाई साल की है। बुशरा को घरवालों ने बताया कि अब उसके पापा इस दुनिया में नहीं रहे। यह बात सुनते ही वह फूट-फूट कर रोने लगी।

Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos
रोते बिलखते शोएब के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शोएब (34) को ऐशबाग कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। दोपहर 12.30 बजे उनका जनाजा घर से उठा तो कोहराम मच गया। बुजुर्ग बीमार मां आबदा और विधवा पत्नी फौजिया शोएब का कफन में लिपटा जनाजा उठता देख बेहोश हो गई। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने दोनों को संभाला।

Trending Videos


बुधवार देर रात शोएब का पोस्टमार्टम कराया गया था। शव को देर रात को ही परिजनों के हवाले कर दिया गया। शोएब की इकलौती बहन शहला और उनके पति अफसर दिल्ली में थे। दोनों खबर पाते ही फ्लाइट पकड़ कर लखनऊ पहुंचे। रात भर शोएब का शव घर पर मौजूद रहा। नातेदार, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों को पूरी रात उनके घर आना-जाना लगा रहा। किसी तरह रात गुजरी। सुबह होते ही शोएब के घर ताजीयत (शोक) पेश करने लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चाइनीज मांझे से मौत: सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी, कल हुई थी दर्दनाक मौत

ये भी पढ़ें - फ्रेंचाइजी की गड़बड़ी पर अब पान मसाला ब्रांड के मालिक भी माने जाएंगे जिम्मेदार, एक फरवरी से हुआ बदलाव

 

आखिरी बार दिखाया गया चेहरा तो लोगों की आंख हुई नम

Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos
मृतक शोएब व उसके परिजन। - फोटो : amar ujala

दोपहर होते-होते जनाजा कब्रिस्तान ले जाने की तैयारियां शुरू हुई। दोपहर 12.30 बजे शोएब का चेहरा आखिरी बार उनकी बुजुर्ग मां आबदा, पत्नी फौजिया और अन्य महिलाओं को दिखाया गया। कफन में लिपटे इकलौते जवान बेटे का जनाजा देखते ही आबदा फूट-फूट कर रोने लगीं और बेसुध हो गई। फौजिया ने जैसे ही पति शोएब का चेहरा देखा वह दहाड़े मार कर चीख पड़ी और बेहोश हो गई। वहां मौजूद महिलाओं ने दोनों को संभाला।

बेटियों को समझ में नहीं आया कि पापा के साथ हुआ क्या है

Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos

शोएब के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी बुशरा छह साल की है और छोटी बेटी इकरा ढाई साल की है। दोनों बेटियां पिता के जनाजे के पास मौजूद तो थीं, पर दोनों को उनकी मौत का अंदाजा नहीं था। बुशरा को घरवालों ने बताया कि अब उसके पापा इस दुनिया में नहीं रहे। यह बात सुनते ही वह फूट-फूट कर रोने लगी। बुशरा की आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसको भी एहसास था कि अब उसके पापा कभी लौट कर नहीं आएंगे। वहीं मासूम इकरा इन सारी बातों से अनजान थी। लोगों की गोद में मौजूद इकरा घर में जमा भीड़ देख कर हैरान थी।

हर एक की आंख में दिखे आंसू

Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos

दोपहर 12.30 बजे शोएब का जनाजा उनके घर से निकला तो कोहराम मच गया। घर के बाहर मौजूद लोगों ने जनाजे को कंधा दिया। वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। लोग शोएब की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। जनाजा घर से निकल कर ऐशबाग कब्रिस्तान पहुंचा। कब्रिस्तान में पहले से काफी लोग मौजूद थे, जो शोएब के घर नहीं पहुंच सके। कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा की और शोेएब को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया।

कार्रवाई और बहू के लिए नौकरी की मां की मांग

Lucknow: When the funeral procession of innocent Shoaib reached his house, there was chaos

शोएब परिवार में कमाने वाला इकलौता था। पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। बहन शहला शादीशुदा हैं। अब शोएब की मौत के बाद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। उनकी बुजुर्ग मां आबदा ने बहू फौजिया के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है, ताकि परिवार का खर्च चल सके और शोएब की बेटियों की पढ़ाई कराई जा सके। इसी के साथ मां व पत्नी ने सीएम योगी व सरकार से मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने और शोएब की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed