फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman loses lakhs to online gaming addiction, mortgages jewellery; commits suicide after falling into

लखनऊ: ऑनलाइन गेमिंग की लत में महिला ने गवाएं लाखों, जेवर रखे गिरवी; डिप्रेशन में जाने के बाद लगाई फांसी

Thu, 17 Sep 2026 12:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Sep 2026 12:21 PM IST
सार

Woman commits suicide: आनॅलाइन गेमिंग की लत किस हद तक बुरी हो सकती है इसका उदाहरण बुधवार को राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। 

विज्ञापन
Lucknow: Woman loses lakhs to online gaming addiction, mortgages jewellery; commits suicide after falling into
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के पटेल नगर निवासी विभा गुप्ता (38) ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पति के मुताबिक, विभा ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं और इसमें काफी रकम गंवा चुकी थीं। इससे वह परेशान थीं।इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक पति राजकुमार गुप्ता सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में विभूतिखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हेड क्लर्क हैं। मंगलवार को राजकुमार और विभा घर पर थे। इसी दौरान विभा ने कमरे में फंदा लगा लिया। राजकुमार ने बताया कि विभा ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं। 

विज्ञापन


गेम में उन्होंने मोटी रकम गंवा दी थी। उन्होंने बिना किसी को बताए जेवर भी गिरवी रख दिए थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विभा को ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया था। इसी बात पर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में हुई थी शादी 
राजकुमार की पहली पत्नी सुनीता गुप्ता की वर्ष 2000 में कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सुनीता से उनकी दो बेटियां खुशबू और निक्की हैं। इसके बाद वर्ष 2004 में राजकुमार ने विभा से शादी की थी। विभा से उनका 17 वर्षीय बेटा अथर्व है। परिजनों के अनुसार खुशबू की शादी हो चुकी है, जबकि निक्की बंगलूरू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। अथर्व गोवा में रहकर पढ़ाई करते हैं और क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम में रकम हारने पर पहले भी लोगों ने दी है जान

Lucknow: Woman loses lakhs to online gaming addiction, mortgages jewellery; commits suicide after falling into
ऑनलाइन गेम की लत बढ़ती जा रही है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
- 21 अगस्त 2025 को गोमतीनगर विस्तार में इंटर के छात्र ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण फंदा लगा लिया था। छात्र के पास सुसाइड नोट भी मिला था।
- 23 जनवरी 2024 को बंथरा में गेम में दस लाख का कर्ज होने के कारण दसवीं के छात्र ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया था।
- 07 फरवरी 2024 को पीजीआई में गेम में 14 लाख हारने पर निजी कंपनी के कर्मचारी ने फंदा लगा लिया था।
- 11 दिसंबर 2024 को गोमतीनगर में ऑनलाइन गेम में 20 हजार रुपये कर्ज चढ़ने पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगा लिया था।

लत लगने के लक्षण

- बात-बात पर बच्चों में चिड़चिड़ापन या फिर आक्रामक होना।
- दोस्तों और संबंधियों से दूरी बना लेना।
- वास्तविक दुनिया की समस्याओं से बचने के लिए गेम खेलना।
- शारीरिक रूप से थकान, आंखों में तनाव होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed