{"_id":"69d7379cbb1a9f81e9044a32","slug":"lucknow-woman-s-body-found-in-a-field-in-kakori-suspicion-of-murder-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। खासकर दोनों हाथों पर लाठी-डंडों से मारपीट के काले निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि महिला ने हमलावरों से बचने के लिए काफी संघर्ष किया।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के काकोरी के मदारपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह जब गांव निवासी रफीक के खेत में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Trending Videos
ग्राम पंचायत इब्राहिम गंज प्रधान शकील के अनुसार महिला के साथ पहले मारपीट की गई और फिर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि महिला ने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, खासकर दोनों हाथों पर लाठी-डंडों से मारपीट के काले निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मैक्सी पहने हुए थी और नंगे पैर थी, जबकि पेटीकोट और दुपट्टा शव के पास ही पड़े मिले हैं। सूचना मिलते ही एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के साथ काकोरी, पारा और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन