फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man opened gas cylinder regulator and locked wife and children in the room, police rescued them

Lucknow News: सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर पत्नी-बच्चों को कमरे में किया बंद, पुलिस ने बचाया

Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Man opened gas cylinder regulator and locked wife and children in the room, police rescued them
लखनऊ। पारा की पुरानी कांशीराम कॉलोनी में सोमवार देर रात घरेलू विवाद के बाद पति ने किचन में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर पत्नी और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों को सकुशल निकाला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, विमल गुप्ता कैटरिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी सपना गुप्ता लोगों के घरों में काम करती है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विमल ने गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोल दिया और पत्नी, बच्चों को कमरे में बंदकर बाहर से ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन

कमरे तक गैस की गंध फैलने पर सपना और बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सपना और बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद विमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed