फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mini Stadium Vijayant Khand wins the title.

Lucknow News: मिनी स्टेडियम विजयंत खंड को खिताब

Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mini Stadium Vijayant Khand wins the title.
मिनी स्टेडियम विजयंत खंड को खिताब
लखनऊ। मेजबान मिनी स्टेडियम विजयंत खंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो दिवसीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में वीर शिवाजी हॉकी अकादमी को हार का सामना करना पड़ा। मिनी स्टेडियम विजयंत खंड गोमतीनगर ने 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले हाफ से ही दबाव बनाते हुए मिनी स्टेडियम की ओर से सौरभ ने सातवें और 13वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 18वें मिनट में दिशांत कुमार ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। वीर शिवाजी हॉकी अकादमी की ओर से 23वें मिनट में दिव्यांश ने गोल कर अंतर 3-1 किया। इसके बाद 29वें मिनट में करन ने मिनी स्टेडियम के लिए गोल किया। वीर शिवाजी की ओर से 34वें मिनट में आदित्य शुक्ला ने गोल कर स्कोर 4-2 किया। मिनी स्टेडियम ने इसके बाद भी आक्रमण जारी रखा। 43वें मिनट में ऋषभ और 56वें मिनट में आदित्य ने गोल कर टीम को 6-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। आखिरी दिन के मुख्य अतिथि यूपी हॉकी सचिव रजनीश कुमार मिश्रा रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अविनाश श्रीवास्तव, अकरम महमूद, अभिषेक सिंह, उपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। टेबल टेनिस मुकाबलों में प्रणीत और वर्तिका ने तीन-तीन स्पर्धाओं में पदक जीतकर सबसे अधिक सफलता हासिल की। वर्तिका ने बालिका अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-18 आयुवर्ग में एक-एक स्वर्ण जीतते हुए तीन स्वर्ण अपने नाम किए। प्रणीत को अंडर-14 बालक, अंडर-18 बालक में एक-एक स्वर्ण और अंडर-15 में रजत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग आयुवर्गों में आदित्य, अर्पित, वैष्णवी, अमाया, मेदुरा, पार्थ, अर्पित, गौरी और रिद्धिमा आदि खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed