यूपी: मंत्री ने राहुल गांधी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बोले- वो केवल अपनी राजनीति चमका रहे हैं
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनहित की योजनाओं को गति देने के बजाय केवल खामियां ढूंढकर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली की ‘दिशा’ (डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) बैठक के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की कार्यशैली पर हमला बोला। दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनहित की योजनाओं को गति देने के बजाय केवल खामियां ढूंढकर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं।
बैठक का ब्योरा देते हुए सिंह ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान राहुल गांधी अधिकारियों से योजना के बजट और प्रचार-प्रसार के मद के बारे में पूछने लगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद का ध्यान योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय सिर्फ कमियां तलाशने में रहा।
ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव बोले-जिलावार बनाएंगे घोषणा पत्र, सपा के कार्यक्रम नहीं होने दे रही भाजपा सरकार
ये भी पढ़ें - यूपी: मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बसपा में संग्राम; समधी अशोक पर भी कही ये बात
दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी रायबरेली के सांसद से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखे, जिन्हें दिल्ली से पर्चियों के जरिए सहायता दी जा रही थी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन में असंसदीय सामग्री और तस्वीरें उठाकर दिखा रहे थे और अपने फोटोग्राफर से फोटो खिंचवा रहे थे। जनता के सम्मान की खातिर वे हर हद पार करेंगे और हमेशा सच की राह पर चलकर अपना फर्ज निभाते रहेंगे।
योजना के बजट को लेकर हुई थी तीखी नोकझोंक
रायबरेली में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में दिशा की बैठक हुई। इसमें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के बजट को लेकर सवाल-जवाब के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
राहुल गांधी ने योजना पर तंज कसते हुए कहा कि इसका प्रचार बहुत है, लेकिन जमीन पर इसका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने जिले को मिले बजट की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 30 लाख रुपये मिले हैं। इसमें 10 प्रतिशत राशि प्रचार पर खर्च होती है। इस पर राहुल ने सवाल उठाया।
राहुल के सवालों के बीच प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह बोल पड़े कि यह आश्चर्य की बात है कि सांसद को केंद्रीय योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इस पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सांसद को किसी भी योजना के बारे में सवाल पूछने का अधिकार है। इसके बाद दोनों ओर से तीखे शब्द बाण चले। मामला बढ़ता देख राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराया। उन्होंने मंत्री से कहा कि उनसे समझने में भूल हुई है। इसके बाद दिशा की बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.