{"_id":"6a87c0ec293ebcb25b0be581","slug":"mohanlalganj-miscreants-uprooted-and-made-off-with-an-atm-trolley-and-screen-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: एटीएम की ट्रॉली और स्क्रीन उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: एटीएम की ट्रॉली और स्क्रीन उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, एक गिरफ्तार
Fri, 21 Aug 2026 08:37 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:37 AM IST
सार
बिना नंबर की कार से पहुंचे बदमाश एटीएम की स्क्रीन और ट्राली उखाड़कर ले गए। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश कार से भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों ने एटीएम की स्क्रीन और ट्रॉली उखाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मौरावां रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास किया। बिना नंबर की कार से पहुंचे बदमाश एटीएम की स्क्रीन और ट्राली उखाड़कर ले गए। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की भनक लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश कार से भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि रात करीब एक बजे बिना नंबर की कार से कुछ बदमाश मौरावां रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम पहुंचे। बदमाशों ने एटीएम को काटकर अंदर रखा कैश निकालने का प्रयास किया। इस दौरान एटीएम में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश मौके से कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध बदमाश को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि एटीएम में कैश गया है या नहीं, इसकी पुष्टि बैंक कर्मचारियों के आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन