{"_id":"69dcb0d8249ced066d014cf8","slug":"noida-arson-and-vandalism-up-dgp-says-instigators-being-identified-strict-action-will-be-taken-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: यूपी डीजीपी बोले- भड़काने वाले तत्वों की हो रही पहचान, कड़ी कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: यूपी डीजीपी बोले- भड़काने वाले तत्वों की हो रही पहचान, कड़ी कार्रवाई करेंगे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर यूपी डीजीपी ने अराजक तत्वों को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अराजक और बाहरी तत्वों की पहचान की जा रही है।
डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नजर रख रहे हैं।
Trending Videos
यूपी डीजीपी ने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है और बाहरी तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में सड़कों को जाम कर दिया, सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की जिससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल है।
सुबह से ही शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। सेक्टर 62 से सेक्टर 52 की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन