{"_id":"6a10036da6259b1407068d7d","slug":"power-crisis-afflicts-public-case-filed-against-100-to-150-unidentified-people-who-blocked-roads-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से जनता बेहाल : सड़क जाम करने वाले 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उपद्रव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से जनता बेहाल : सड़क जाम करने वाले 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उपद्रव का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 22 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजली संकट को लेकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने 100 से 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
बिजली संकट से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के तेलीबाग उतरेठिया उपकेंद्र से होने वाली बिजली आपूर्ति से क्षेत्र में लगातार बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे रायबरेली रोड को जाम कर दिया गया था।
Trending Videos
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को को समझाने और जाम खुलवाने के लिए जब पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ गए और पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान लगभग एक घंटे तक रोड जाम रहा। लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के बाद साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह के द्वारा प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में 100 से डेढ़ सौ अज्ञात लोग शामिल है जिन्होंने उपद्रव किया था।