फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest in lucknow university

Lucknow News: 125 छात्रों से मेस का पैसा लिया, मेस कर दी बंद, छात्र दे रहे धरना

Wed, 30 Sep 2026 02:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
protest in lucknow university
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में मेस बंद होने के विरोध में धरना दे रहे छात्र।

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में 29 सितंबर से मेस बंद होने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को गेट नंबर-1 बंद कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस के लिए करीब 125 विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया था, इसके बावजूद अचानक मेस बंद कर दी गई। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।

धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि मेस बंद किए जाने का उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और मेस की व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस की सुविधा जरूरी है। मेस बंद होने से उन्हें बाहर से भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हंगामे की सूचना पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कन्नौजिया और प्रोवोस्ट ओपी शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझा रहे हैं।
विज्ञापन



छात्रों ने कहा कि जब तक भोजन की समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा। छात्रों ने मेस शुल्क लिए जाने के बाद सुविधा बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed