सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest in Noida turns violent, See the big news of Uttar Pradesh.

Big News of UP: नोएडा हिंसा पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम, आंबेडकरमय होगा पूरा यूपी, देखें- बड़ी खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 13 Apr 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा में निजी कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। यूपी डीजीपी ने मामले में कड़ी चेतावनी जारी की है। वहीं, मामले को सुलझाने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। वहीं, कल यूपी आंबेडकरमय होगा। प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा में सामाजिक न्याय महापर्व मनाने का एलान किया है। पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

Protest in Noida turns violent, See the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा में निजी कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। यूपी डीजीपी ने मामले में कड़ी चेतावनी जारी की है। वहीं, मामले को सुलझाने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। वहीं, कल यूपी आंबेडकरमय होगा। प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा में सामाजिक न्याय महापर्व मनाने का एलान किया है। सांसद चंद्रशेखर ने लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, राजधानी लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में रैली को संबोधित किया जिसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर तंज कसा है। पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
Trending Videos


नोएडा हिंसा के बाद सख्त हुई योगी सरकार, मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेटी
नोएडा में वेतन वृद्धि और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर फैक्टरी कर्मियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाते हुए मजदूरों और उद्योगों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में पहल की है। यहां पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: भड़काने वाले तत्वों को डीजीपी ने दी चेतावनी, मामले को सुलझाने के लिए समिति गठित
नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नजर रख रहे हैं। वहीं, विवाद को सुलझाने के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय महापर्व के रूप में मनाएगी योगी सरकार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश सरकार आंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय, जागरूकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री योगी की मुजफ्फरनगर रैली: सीएम ने सुरक्षा, पेट्रोल और पाकिस्तान से शुरू किया भाषण, पढ़ें-क्या बोले योगी
मुख्यमंत्री योगी ने मुजफ्फरनगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि माफिया और अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके लिए इस धरती पर कोई स्थान नहीं होगा, और ध्यान याद रखें जब बंटे थे तभी कटे थे। आज कांवड़ यात्रा में बेडिकेडिंग नहीं लगती बल्कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

CM योगी के मुजफ्फरनगर दौरे पर अखिलेश का तंज, मेरठ जाने की दी सलाह, कहा-भाषण नहीं लोगों का दर्द भी सुनें
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम को मेरठ के व्यापारियों और दुखी परिवारों से भी मिलना चाहिए और केवल मंच से भाषण देने के बजाय लोगों का दर्द सुनना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

अब दिल्ली दूर नहीं: बदायूं से सीधी रेल सेवा शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों संग ट्रेन में किया सफर
बदायूं के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोले सांसद चंद्रशेखर, आजाद समाज पार्टी में परिवारवाद नहीं आएगा, जो काम करेगा तरक्की पाएगा
लखनऊ के अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर

सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ: राजनाथ सिंह बोले- विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं, खेलों में प्रदर्शन भी है
सांसद खेल महाकुंभ 2026 में केडी सिंह बाबू स्टेडिम पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed