सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Bus full of passengers turns into a ball of fire, people save their lives by jumping

Raebareli: आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, लोगों ने कूदकर बचाई जान, मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित रायपुर महेरी गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस में आग लग जाने से चीखपुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ।

Raebareli: Bus full of passengers turns into a ball of fire, people save their lives by jumping
सवारियों से भरी बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित रायपुर महेरी गांव के पास बुधवार रात करीब सात बजे यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। बस पर सवार यात्रियों ने नीचे कूदकर जान बचाई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हालात ये रहे कि घटना के चलते रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई। दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस जल चुकी थी।
Trending Videos


अंसार बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर रायबरेली से सलोन जा रही थी। बस पर करीब 28 लोग सवार थे। रायपुर महेरी गांव के पास अचानक बस धू-धू करके जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। बस आग का गोला बन गई। बस में आग लगने से उस पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक-एक करके यात्री चलती बस से कूदकर जान बचाई। चालक भी बीच सड़क पर बस रोक दी और नीचे कूद पड़ा। खास बात ये रही कि बस में आग लगने की घटना से सड़क से होकर आने-जाने वाले लोग दहशत में आ गए। जो जहां था वहां पर खड़ा हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के अलावा दमकलकर्मी व पुलिसकर्मी पहुंचकर 7:30 बजे तक आग को बुझा दिया। साथ ही आवागमन शुरू कराया। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि गनीमत रही कि बस से कूदकर यात्रियों ने जान बचा ली। हादसे की जांच कराई जा रही है कि किस लापरवाही के चलते आग लगी। बस का परमिट था कि नहीं, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बस मालिक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। हालांकि शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed