फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway meeting

Lucknow News: यात्री सुविधाओं की नियमित माॅनिटरिंग कर शिकायतें दूर करें अफसर

Thu, 20 Aug 2026 08:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
railway meeting
यात्री सुविधाओं की नियमित माॅनिटरिंग कर शिकायतें दूर करें अफसर

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक पहुंचे लखनऊ, की समीक्षा

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल बृहस्पतिवार को लखनऊ में थे। हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक कर उन्होंने रेलवे भूमि, कर्मचारियों व यात्रियों की शिकायतों की नियमित माॅनिटरिंग करने एवं उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करवाने का प्रयास करने को कहा।
बैठक में मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(इंफ्रा0) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(परिचालन) नीतू तथा अन्य आला अफसर उपस्थित रहे। अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि रेलवे का प्राथमिक दायित्व यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा प्रदान करना है। उन्होंने स्टेशनों पर मूलभूत यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के बेहतर संचालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। श्री शुक्ल ने विशेष रुप से लखनऊ मण्डल में आर्बिट्रेशन, जमीन व स्थापना विषय से संबंधित न्यायालीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखाधिकारियों से लम्बित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विधि विभाग से समन्वय स्थापित कर केसों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लम्बित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


दूर करें यात्रियों की शिकायतें
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक ने रेल मदद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। साथ ही यात्री शिकायतों के मूल कारणों को दूर करने तथा उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलिब्धयों की दी जानकारी
इसके बाद डीआरएम ने मण्डल में कर्मचारी कल्याण क्षेत्र में रेलकर्मियों के लिए ‘भ्रमण कार्यक्रम’, स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों एवं रेलवे कार्यालयो में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों से अवगत कराया। महिलाओं द्वारा संचालित लखनऊ सिटी स्टेशन की भी जानकारी दी। साथ ही रेल यात्रियों की सुविधा तथा पर्यावरण जागरुकता के लिए ऐशबाग जं0, गोरखपुर जं0, गोण्डा जं0 तथा लखनऊ जं0 पर स्थापित पर्यावरण निगरानी तंत्र की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed