फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramky company fined one lakh for negligence in cleaning

Lucknow News: सफाई में लापरवाही पर रामकी कंपनी पर एक लाख का जुर्माना

Mon, 19 Oct 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ramky company fined one lakh for negligence in cleaning
नगर निगम
लखनऊ। चेतावनी के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर निगम ने निजी कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड में 11 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण के बाद की गई। वार्ड में सफाई व्यवस्था खराब होने की शिकायत पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि ने महापौर और नगर आयुक्त से की थी।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इससे पहले 21 सितंबर को भी निरीक्षण के दौरान कूड़ेदानों के पास बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा मिला था। तब कंपनी को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी घरों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों से नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कंपनी को निर्देश दिया है कि कूड़ेदानों को रोज सुबह नौ बजे से पहले खाली किया जाए। जरूरत पड़ने पर दिन में दो से चार बार भी कूड़ा उठाया जाए।
पांच हजार मकान, एक हजार से ही कलेक्शन
पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि का आरोप है कि वार्ड में करीब पांच हजार मकान हैं, लेकिन कंपनी केवल एक हजार घरों से ही कूड़ा उठा रही है। कर्मचारियों और पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण बाकी घरों तक कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था नहीं पहुंच पा रही है। इससे लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। पार्षद ने कंपनी को हटाकर पुरानी सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed