{"_id":"6a2b81c98c92b3854a0d7858","slug":"relief-as-temperatures-drop-rain-likely-today-as-well-in-uttar-pradesh-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मौसम ने ली करवट: आज 19 जिलों में गरज चमक और आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मौसम ने ली करवट: आज 19 जिलों में गरज चमक और आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में शुक्रवार को 19 जिलों में गरज चमक व आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट लिया और कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गोरखपुर में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, बलिया में 64 मिमी, बाराबंकी और संत कबीर नगर में 48 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलीं।
शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक व आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून को भी विक्षोभ के असर से यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश देखने को मिलेगी। 13 जून से विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा गबन: सीसीटीवी फुटेज और कैश हैंडलिंग प्रक्रिया की पड़ताल में जुटा ट्रस्ट, अंदर से भी फूटे विरोध के स्वर
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि मनाएगी प्रदेश सरकार, सहयोगी दल भी होंगे शामिल; जानिए डिटेल
इसके पहले प्रदेश में बुधवार को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कई जगहों पर खंभे और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ-साथ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बरेली में तो ब्लैकआउट जैसे हालात रहे। इस दौरान कौशाम्बी में दो, झांसी, बरेली, अलीगढ़, देवरिया और मेरठ में एक-एक व्यक्ति समेत सात लोगों की मौत हो गई।
बरेली में आई आंधी के दौरान दो सौ खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। जिले में ब्लैकआउट जैसी स्थिति रही। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दरोगा सहित नौ घायल हो गए। अलीगढ़ में चीनी मिल के पास स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी की चेक पोस्ट गिर गई। इसमें दबकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड इंद्रजीत (35) की मौत हो गई। बारिश के बीच तेज आंधी से मुजफ्फरनगर में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मेरठ में करीब 70 पेड़ गिर गए। करीब सौ बिजली के खंभे उखड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, हल्की बारिश होने से सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बुलंदशहर में अहमदगढ़ क्षेत्र में घर की छत पर टावर गिर गया। जगह-जगह 300 से अधिक पेड़ टूट कर गिर गए। कई जगह होर्डिंग टूट गए । गोरखपुर में बुधवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक होती रही। छह घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। मथुरा में बृहस्पतिवार रात आठ बजे 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने तबाही मचाई। दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई।
100 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
पूर्वांचल में बलिया, जौनपुर और चंदौली में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। मऊ में बारिश के बीच बिजली गिरने से मधुबन क्षेत्र के बिंदटोलिया गांव के संजय साहनी (40) झुलस गए। करीब 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। देवरिया के जोगिया गांव में बिजली गिरने से अनारी देवी (65) की मौ हो गई। वह सुबह खेत की तरफ जा रही थी।