{"_id":"6a0c3accbb70b0a9620ec4f1","slug":"samwad-2026-speaking-on-bhandara-vs-namaz-controversy-brajesh-pathak-states-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samwad 2026: भंडारा vs नमाज के विवाद पर बोले ब्रजेश पाठक- सड़क बंद न हो यह हमारी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samwad 2026: भंडारा vs नमाज के विवाद पर बोले ब्रजेश पाठक- सड़क बंद न हो यह हमारी जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम के पहले दिन 10 से ज्यादा सत्र हुए। जिसमें मुख्यमंत्री योगी से लेकर कई जिग्गजों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखीं। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राजधानी के होटल द सेंट्रम में हो रहा है। संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इससे पहले अखिलेश यादव और अनुप्रिया पटेल ने भी शिरकत की थी।
Trending Videos
संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भंडारा बनाम नमाज के मामले पर कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही हमारे सारे काम चल रहे हैं। उन्हीं की कृपा से विश्व भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश उनकी कृपा से ही तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में उनसे पूछा कि सीएम ने सड़क पर नमाज को लेकर बयान दिया तो ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया कि भंडारे में सड़क किसी तरह से बंद न हो यह हमारी जिम्मेदारी है। खाना चलता रहे, ट्रैफिक बाधित न हो। यातायात आराम से चले। भंडारे की वजह से कोई गंदगी न हो। लेकिन नमाज के दौरान क्या ऐसा होता है? जो नियम हैं वो सभी के लिए बराबर हैं।
आगे कहा कि सड़क रोक कर कहीं पर भंडारा किया जाता है हो ऐसा कोई मामला सामने आया है क्या?। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क बंद कर देने पर कहा कि कांवड़ यात्रा तो सदियों से चली आ रही हैं। जो आज हो रहा है वो कल भी होता था। जो 17 से पहले होता था वो आज भी हो रहा है। हां... लेकिन हमने डीजे की ऊंचाई कम की है।