फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scooter rider arrested for snatching bag from head assistant sitting in an auto-rickshaw

Lucknow News: ऑटो में बैठी प्रधान सहायक से स्कूटी सवार ने लूटा बैग, गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider arrested for snatching bag from head assistant sitting in an auto-rickshaw
लखनऊ। आलमबाग में 29 अगस्त को ऑटो में सवार प्रधान सहायक से बैग लूटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जेल चौराहे के पास स्कूटी से पहुंचकर झपट्टा मारकर बैग लूटा था।
विज्ञापन

आशियाना के बंगला बाजार निवासी गीता मल्होत्रा जवाहर भवन में प्रधान सहायक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 29 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे वह दफ्तर से ऑटो से घर जा रही थीं। जेल चौराहे के पास स्कूटी सवार युवक ने उनका बैग झपट लिया और यू-टर्न लेकर जदुनाथ चौराहे की ओर भाग गया। बैग में 20 हजार रुपये, डेबिट कार्ड और अन्य सामान था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। सोमवार को आरोपी ऐशबाग के राजेंद्रनगर निवासी आयुष्मान प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed