{"_id":"69d6b2474994e6db880253be","slug":"short-term-courses-will-get-a-boost-in-bbau-lucknow-news-c-13-lko1070-1682036-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू में शॉर्ट टर्म कोर्सों को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू में शॉर्ट टर्म कोर्सों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) शॉर्ट टर्म कोर्सों को बढ़ावा देगा। रोजगारपरक ये कोर्स छह महीने से लेकर दो वर्ष तक के लिए होंगे। इसके लिए बुधवार को दिल्ली के सूर्यांश फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने बताया कि समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थाओं के बीच शैक्षणिक और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना है। ट्रेनिंग प्रोग्राम, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों के आयोजन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। समझौते के तहत संबंधित क्षेत्र में नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी होंगे। आईसीटी आधारित लर्निंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट क्लासरूम का इस्तेमाल करके आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि कौशल विकास और वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होंगे। इसमें स्टार्टअप और इंक्यूबेशन सेंटर को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ सामाजिक विकास के लिए युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने का लक्ष्य है। प्रो. मित्तल ने कहा कि इस एमओयू से शिक्षकों को संयुक्त शोध परियोजनाओं, फैकल्टी एक्सचेंज, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ नई शिक्षण विधियों को अपनाने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos