{"_id":"6a7281db2303b6058b09cf83","slug":"sitapur-father-shot-dead-over-love-affair-married-daughter-married-her-lover-father-was-angry-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: प्रेम प्रसंग में पिता की गोली मारकर हत्या, विवाहित पुत्री ने प्रेमी संग किया था विवाह, चल थी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: प्रेम प्रसंग में पिता की गोली मारकर हत्या, विवाहित पुत्री ने प्रेमी संग किया था विवाह, चल थी नाराजगी
Wed, 05 Aug 2026 05:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:55 AM IST
सार
murder in Sitapur: सीतापुर जिले में मंगलवार देर रात प्रेम प्रसंग में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दोनों परिवार अलग-अलग बिरादरी के हैं।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के इमलिया क्षेत्र में मातिनपुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती छानबीन में पता चला कि उनके बच्चों के प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या हुई है। मृतक व आरोपी अलग-अलग बिरादरी के हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। देर रात आरोपी बदलू राठौर व उसके छोटे भाई महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बेलामऊ गांव निवासी विजय विक्रम (48) की मंगलवार देर रात बदलू राठौर व उसके छोटे भाई महेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार विजय विक्रम और बदलू साथ में असलहे का अवैध करोबार करते थे। विजय के पुत्र अंग्रेज और बदलू राठौर की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग था। यह बात बदलू को नागवार थी। विजय विक्रम आरख बिरादरी का था। वहीं, बदलू राठौर बिरादरी का है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर बदलू ने अपनी पुत्री का लखीमपुर निवासी युवक से एक वर्ष पूर्व विवाह के दिया था।
विज्ञापन
छह माह पहले बदलू की पुत्री को विजय विक्रम का पुत्र अंग्रेज लेकर कहीं चला गया था। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से बदलू नाराज था। कुछ दिनों बाद बदलू और महेश ने विजय विक्रम से शर्त रखी थी कि उसका बेटा गांव नहीं आना चाहिए लेकिन कुछ महीनों से विजय विक्रम का पुत्र खुलेआम गांव आने जाने लगा। यह बात बदलू के छोटे भाई महेश को बुरी लगती थी। इससे नाराज होकर महेश ने बदलू को विजय की हत्या के लिए उकसाया।
विज्ञापन
इस पर बदलू व उसके छोटे भाई महेश ने मंगलवार देर रात अपने समधी विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बदलू राठौर व उसके भाई महेश को गिरफ्तार कर लिया है। बदलू थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।