{"_id":"69b5987296d27f7176051e93","slug":"sitapur-three-youths-on-a-bike-going-to-a-wedding-procession-collided-with-a-tractor-trolley-all-three-died-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बरात जा रहे बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकराए, अस्तपाल के रास्ते में हुई तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बरात जा रहे बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकराए, अस्तपाल के रास्ते में हुई तीनों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Road accident in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
सीतापुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले में शनिवार देर रात्रि करीब दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे। बिसेसर गांव के उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई।
थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी गोलू (30) व कुलदीप (27) भयापुर कोडरी गांव निवासी सुजीत (25) के साथ बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे।
कोठवल गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से इनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा भेजा गया।
वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos