पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp chief akhilesh yadav comment on bjp

लोकतंत्र पर खतरा, तानाशाही लादने की कोशिश: अखिलेश

Mon, 23 Sep 2019 06:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
sp chief akhilesh yadav comment on bjp
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा देश पर तानाशाही लादने की साजिश कर रही है। नागरिक अधिकारों का हनन हो रहा है। गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाने के लिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में देश को बचाने की लड़ाई जनता के साथ मिलकर समाजवादी ही लड़ सकते हैं। अखिलेश रविवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी नेता व पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की छठीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह की जीवन पर्यंत समाजवादी पार्टी में निष्ठा बनी रही थी। वे अच्छे लेखक, कुशल वक्ता और संसदीय प्रणाली के मर्मज्ञ थे। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, राजनीति सेवा का माध्यम है। आज राजनीति में विचारों का संघर्ष है। इसलिए कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीति व सिद्धांतों की जानकारी गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने में लग जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed