सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Successful intestinal surgery of an abandoned patient at Balrampur Hospital

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में लावारिस मरीज के आंतों की सफल सर्जरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Successful intestinal surgery of an abandoned patient at Balrampur Hospital
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने लावारिस मरीज की आंतों का ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। अस्पताल की इमरजेंसी में 20 जनवरी को गंभीर अवस्था में लावारिस मरीज भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी आंतों का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें पेट के बाहर स्टोमा (बैग) बनाकर मल त्याग की व्यवस्था की गई थी। आर्थिक तंगी के कारण मरीज ने स्टोमा नहीं हटवाया, जिससे पेट में गंभीर संक्रमण और घाव हो गया।
Trending Videos

सर्जरी विभाग के डॉ. एसआर समद्दर ने बताया कि लंबे समय से बैग लगा होने से मरीज की आंतों में संक्रमण हो गया था। इसके कुछ हिस्से सड़ गए थे। पेट भी फूल गया था। ऑपरेशन कर आंतों को दोबारा जोड़ा गया। बैग भी हटा दिया गया है। अब मरीज पूरी तरह से ठीक है। ऑपरेशन में लगभग दो घंटे लगे। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि लावारिस व जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज देना प्राथमिकता है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. एसआर समद्दर, डॉ. नीरज शेखर, डॉ. शशांक साहू, डॉ. गम्पी सिंह और स्टाफ नर्स सीमा शुक्ला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed