पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suspicious death of six-month pregnant woman in faridabad accuses husband of poisoning to death

'मुझे यहां से ले जाओ': आधे घंटे बाद मिली अंजली की लाश, छह माह की थी गर्भवती; पति ने दी मायके में रुकने की सजा

Mon, 06 Jul 2026 07:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों की कहानी कई सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि यदि अंजली छत या ऊंचाई से गिरी होती तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने चाहिए थे, जबकि शरीर पर ऐसी चोटें नहीं थीं। परिजनों का दावा है कि मौत के बाद अंजली का चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। 

विज्ञापन
Suspicious death of six-month pregnant woman in faridabad accuses husband of poisoning to death
मृतक अंजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह माह की गर्भवती 26 वर्षीय अंजली की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति मनोज और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मौत से करीब आधा घंटा पहले अंजली ने उन्हें फोन कर कहा था कि मुझे किसी भी तरह यहां से ले जाओ। इसके करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष से फोन आया कि वह घर में पोछा लगाते समय गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सात साल पहले हुई थी मनोज और अंजली की शादी
मृतका के परिजन ओमप्रकाश ने बताया कि अंजली की शादी करीब सात वर्ष पहले बादशाहपुर निवासी मनोज से हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं व अंजली छह माह की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि अंजली का मायका संजय कॉलोनी में है। कुछ दिन पहले वह सात दिन के लिए मायके आई थी, लेकिन दो दिन अधिक रुक गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से ससुराल पक्ष नाराज था। उनका कहना है कि जब भी अंजली मायके आती थी, ससुराल वाले इस बात को लेकर नाराजगी जताते थे और उससे ठीक व्यवहार नहीं करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरने की बात नहीं पच रही
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों की कहानी कई सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि यदि अंजली छत या ऊंचाई से गिरी होती तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने चाहिए थे, जबकि शरीर पर ऐसी चोटें नहीं थीं। परिजनों का दावा है कि मौत के बाद अंजली का चेहरा बुरी तरह सूजा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उनका आरोप है कि यह किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के लक्षण हो सकते हैं।

विज्ञापन

अंजली ने बताया था, उसके साथ होती है मारपीट
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अंजली ने उन्हें पहले भी बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है। उनका कहना है कि उसे रात में भी मारा गया और सुबह भी उसके साथ मारपीट हुई। मायके पक्ष के अनुसार ससुराल वाले पहले अंजली को अमृता अस्पताल लेकर गए थे। परिजनों का दावा है कि वहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि महिला को कोई नशीला पदार्थ दिया गया प्रतीत होता है। हालांकि इस संबंध में अस्पताल या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

अंजली को मनोज ने पिलाया जहर
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अंजली के पति मनोज ने उसे जहर पिलाकर उसकी हत्या की है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि अंजली की मौत गिरने से हुई। दोनों पक्षों के दावों के बीच अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मायके पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस मामले की जांच कर रहीं,परिवार से लिखित शिकायत ली गयी हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed