फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ten new dengue cases detected in the capital.

Lucknow News: राजधानी में डेंगू के दस नए मरीज मिले

Thu, 15 Oct 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ten new dengue cases detected in the capital.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें इंदिरानगर के चार, अलीगंज के तीन, चंदरनगर के दो और सिल्वर जुबली क्षेत्र के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि लोगों से डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप सकते हैं। कूलर, गमलों, पुराने टायरों, खाली बर्तनों और छतों पर रखे कबाड़ में जमा पानी नियमित रूप से साफ करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श करें। तेज बुखार, लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, रक्तस्राव या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed