Lucknow News: पहला बड़ा मंगल कल, तैयारियों में छाया उल्लास
अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में तैयारियों पर रविवार को अलीगंज श्री महावीर जी ट्रस्ट के सचिव राजेश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर का मुख्य द्वार बनकर तैयार हो चुका है जिसकी चौड़ाई 85 फीट और ऊंचाई 31 फीट है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है जिससे आवागमन में सुविधा होगी। गर्मी से बचाव के लिए टेंट लगवाए गए हैं और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है। पहले बड़े मंगल पर बजरंग बली को स्वर्ण मुकुट पहनाया जाएगा और भंडारे का आयोजन होगा।
कैसरबाग क्षेत्र में स्थित हनुमंत धाम मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां के महंत रामसेवक दास ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। बजरंगबली के विधिवत शृंगार के बाद पांच बजे आरती होगी और आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश मिल जाएगा। आठ बजे आरती के बाद बाल भोग लगेगा और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ और भंडारा होगा। कीर्तन-भजन और हनुमान चालीसा का पाठ रात तक चलेगा।
लेटे हुए हनुमान मंदिर के कोषाध्यक्ष रिद्धि गौड़ ने बताया कि सुबह बजरंग बली का सिंदूर लेपन शृंगार होगा। आरती के बाद सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन होगा और शाम को चार बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। रात में आरती होगी। इसके अलावा अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर में भी रविवार को रंगरोगन के साथ लाइटें लगाने का काम जारी रहा। मंदिर की साफ-सफाई की गई। मंगलवार को बजरंग बली का भव्य शृंगार होगा। आरती के बाद भोग लगने के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन होगा। हनुमान सेतु स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी रविवार को तैयारियां अपने अंतिम दौर में रहीं। यहां भी बजरंग बली का भव्य शृंगार, भोग, आरती, भंडारा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं।

शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में रंगरोगन के साथ रंगबिरंगी झालरों से सजावट की जा रही है।