सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Vibrant Hues of Kathak Scattered Across the Stage

Lucknow News: मंच पर बिखरे कथक के रंग

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Vibrant Hues of Kathak Scattered Across the Stage
मंच पर बिखरे कथक के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से मंगलवार शाम कैसरबाग के बली प्रेक्षागृह में मासिक कथक संध्या का आयोजन किया गया। डॉ. मनीषा मिश्रा ने अपने मनमोहक नृत्य से कथक की अलग-अलग शैलियों को मंच पर इस तरह से प्रस्तुत किया कि दर्शक वाह-वाह कर उठे।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीबीएयू की प्रभारी कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. कुमकुम धर और उपाध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहीं। इसके बाद कथक नृत्यांगना डाॅ. मनीषा मिश्रा ने ऊं नमः शिवाय पंचाक्षरी महामंत्र पर आधारित नृत्य से शुुरुआत की जिसमें भगवान शिव के विभिन्न रूपों का प्रभावशाली चित्रण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उन्होंने शुद्ध पारंपरिक कथक शैली में सोलह मात्रा (तीन ताल) पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें ठाठ, आमद, तोड़े, परन व जुगलबंदी का प्रदर्शन किया। अंतिम प्रस्तुति दादरा की रही, जिसके बोल थे- डगर बिच कैसे चलूं, पग रोके कन्हैया...। इस भाव प्रधान प्रस्तुति में राधा-कृष्ण के मधुर संबंधों का सजीव चित्रण किया गया, जिसने माहौल को प्रेमरस से सराबोर कर दिया। सहयोगी कलाकारों में तबले पर रविनाथ मिश्रा व आराध्या प्रवीण, गायन व हारमोनियम पर प्रवीण कश्यप और मंजूषा मिश्रा, सितार पर नवीन मिश्रा रहे। सह-नृत्यांगनाओं के रूप में प्रेरणा विश्वकर्मा एवं वंशिका शर्मा का सहयोग रहा। संचालन राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने किया।

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

मंच पर बिखरे कथक के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed