{"_id":"69f7b7c78595d347ea0c82fc","slug":"the-weather-in-the-capital-will-remain-changed-for-the-next-one-week-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1721512-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में अगले एक हफ्ते तक बदला रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में अगले एक हफ्ते तक बदला रहेगा माैसम
विज्ञापन
रविवार भाेर में कुछ तरह चमकी बिजली।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में अगले एक सप्ताह तक माैसम का मिजाज नर्म रहने वाला है। रविवार तड़के तेज हवाओं से साथ बूंदाबांदी हुई। दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बूंदबांदी के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ में एक हफ्ते तक माैसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। एक सप्ताह के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। फिलहाल लू और तपिश से अगले दस दिन तक निजात रहने वाली है।
रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली लेकिन तपिश बेअसर रही। सुबह और शाम की हवा में ठंडक सी घुली रही। जेठ के महीने में इस नरमी भरे माैसम से लोगों को राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos