सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man hanged himself after writing, "We will meet in the next life."

Lucknow News: अगले जन्म में मिलेंगे, लिख युवक ने लगा लिया फंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after writing, "We will meet in the next life."
आदर्श प्रजापति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगले जन्म में मिलेंगे... सुसाइड नोट में यह लिखकर राजाजीपुरम निवासी आदर्श प्रजापति (26) ने बुधवार दोपहर फंदा लगा लिया।
Trending Videos


आदर्श के भाई शुभम ने बताया कि भाई सआदतगंज में रहते थे। कुछ समय से वह एफ ब्लॉक में किराये के मकान में जिम ट्रेनर शिवा के साथ रहने लगे थे। भाई का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। वह सीए के पास अकाउंट का काम सीखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शिवा जिम से लाैटे तो मेन गेट अंदर से बंद मिला। फोन न उठने पर उन्होंने आदर्श के परिजनों को बुलाया। वह गेट तोड़कर अंदर पहुंचे तो आदर्श को चादर के सहारे छत के कुंडे से लटका पाया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आदर्श का मोबाइल और नोट कब्जे में लिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed