सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft worth lakhs in a house a few steps away from the police station

Lucknow News: चौकी से चंद कदम की दूरी पर घर में लाखों की चोरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in a house a few steps away from the police station
प्रती​कात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। चोरों ने छुईयापुरवा पुलिस चौकी से 15 मीटर की दूरी पर सेवानिवृत्त महिला अधिकारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया। इनकी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
Trending Videos

जानकीपुरम के सेक्टर-जी निवासी पद्मा अग्रवाल सहकारी निबंधन समिति की लखनऊ मंडल क्षेत्रीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह बेटे अंबर अग्रवाल के साथ रहती हैं। पद्मा के मुताबिक, सात मार्च की सुबह 10 बजे वह घर पर ताला लगाकर कानपुर गई थीं। नौ की दोपहर 12:20 बजे लौटीं तो ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा था। जांच करने पर पता चला कि चोर तिजोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और घड़ियां ले गए थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, फुटेज में एक चोर हेलमेट पहने और दूसरा मास्क लगाए दिखा है। दोनों सुबह 4:30 बजे तक घर में रहे। जाते समय मास्क पहने चोर ने अंबर का हेलमेट पहन लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।



दो बार दर्ज हुई एफआईआर

पद्मा ने गुडंबा पुलिस को तहरीर दी। इसमें चोरी हुई रकम और सामान की सूची थी। पुलिस ने 17 मार्च को क्राइम नंबर 98 दर्ज की, जिसमें चोरी हुए सामान की लिस्ट नहीं थी। दूसरी एफआईआर 23 मार्च को क्राइम नंबर 102 दर्ज हुई। इसमें चोरी हुए सामान व नकदी का जिक्र है। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़िता ने दूसरी एफआईआर ऑनलाइन दर्ज कराई है। विवेचना में दोनों एफआईआर को एक ही में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed