फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trial begins for cricket team of Lucknow university

Lucknow News: 350 खिलाड़ियों में से चुने जाएंगे लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

Tue, 29 Sep 2026 04:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
trial begins for cricket team of Lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के गठन के लिए मंगलवार से चयन ट्रायल शुरू हो गया। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन (एलयूएए) की ओर से 29 और 30 सितंबर को अलीगंज स्थित एलडीए ग्राउंड में सुबह आठ बजे से चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों के करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ी विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रायल में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग, फिटनेस और खेल कौशल को परखा जा रहा है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया की शुरुआत कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता के साथ खेल की समझ, अनुशासन, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। टीम आगामी अंतरविश्वविद्यालयीय और अन्य प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलयूएए के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। चयन प्रक्रिया कुलपति के मार्गदर्शन में और प्रो. अजय कुमार आर्य तथा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ. एसए अल्वी के निर्देशन में हो रही है।

टीम के चयन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद उबैद कमाल और ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण शर्मा और मोहम्मद जावेद अनवर तथा क्रिकेट कोच राहुल गुप्ता की टीम खिलाड़ियों का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed