फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two lakh plots will be available across four schemes

Lucknow News: चार योजनाओं में मिलेंगे दो लाख भूखंड

Wed, 04 Nov 2026 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two lakh plots will be available across four schemes
लखनऊ। राजधानी में घर का सपना देखने वालों के लिए एलडीए दो से तीन महीने में चार आवासीय योजनाएं लॉन्च करने वाला है। योजनाओं वेलनेस सिटी, वशिष्ठपुरम, आईटी सिटी और प्रबंधनगर में करीब दो लाख भूखंड विकसित किए जाएंगे। इससे करीब आठ लाख की आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी और वेलनेस सिटी के साथ आगरा एक्सप्रेसवे के पास वशिष्ठपुरम योजना विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च की जाएगी। उधर, सीतापुर रोड पर प्रबंधनगर योजना को भी लॉन्च करने की तैयारी है। इसकी राह में हाईकोर्ट का स्टे है जिसके खारिज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन को योजना में शामिल करने पर स्टे है। ऐसे में यदि एलडीए इसे छोड़ भी देता है तो भी योजना आएगी। इससे पहले एलडीए 24 सितंबर को दो योजनाएं वरुण विहार और नैमिषनगर को लॉन्च कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में आवासीय योजनाएं

वेलनेस सिटी : यह योजना 1200 एकड़ में सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही है। यहां जमीन की कीमत करीब 5500 रुपये प्रति वर्गफीट होगी।

आईटी सिटी : सुल्तानपुर रोड पर यह योजना 1054 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। यहां जमीन की कीमत करीब 4200 रुपये प्रति वर्गफीट होगी।

वशिष्ठपुरम योजना : आगरा एक्सप्रेसवे के पास 1035 एकड़ में विकसित की रही इस योजना में जमीन की कीमत करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी।

प्रबंधनगर योजना : यह योजना सीतापुर रोड पर 840 हेक्टेयर में विकसित की जानी है। यहां जमीन की कीमत करीब 4500 रुपये प्रति वर्गफीट रहेगी।


कोट
एलडीए की चार योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। इनमें हर जरूरतमंद को भूखंड मिलने की पूरी संभावना है। योजनाओं की लॉन्चिंग दो से तीन महीने में करने का प्रयास है।
- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed