Lucknow News: बेसमेंट की खोदाई के समय ढही मिट्टी, दो श्रमिक दबे, एक की मौत
बाराबंकी के रामनगर में अमोली कीतरपुर निवासी लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36) की इस घटना में जान चली गई। उनके भाई दीनबंधु ने बताया कि लक्ष्मी शंकर के साथ बाराबंकी के तुलसीराम और आठ अन्य मजदूर करीब 15 फीट नीचे बेसमेंट की खोदाई कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे अचानक मिट्टी ढहने से लक्ष्मी शंकर और तुलसीराम दब गए। मौके पर मौजूद ठेकेदार और चार मजदूर भाग निकले। साथी मजदूरों ने उन्हें सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल को बुलाया।
डेढ़ घंटे चला बचाव कार्य
एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम भी बचाव कार्य में शामिल हुई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लक्ष्मी शंकर और तुलसीराम को निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्ष्मी शंकर को मृत घोषित कर दिया। तुलसीराम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
लक्ष्मी शंकर के भाई दीनबंधु ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के काम पर लगाया गया था। लक्ष्मी शंकर के परिवार में पत्नी भाग्यवती और छह माह की बेटी हैं। दीनबंधु ने बताया कि एक घर से पांच हजार रुपये लेकर आया था। इसमें से काफी रुपये खर्च हो गए। किसी से उधार लेकर भाई का अंतिम संस्कार करेंगे।
भवन निर्माण का पास है मानचित्र
एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद प्रवर्तन जोन एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी को तत्काल टीम के साथ मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच में पाया गया कि भूखंड पर बेसमेंट, ग्राउंड के अलावा तीन तल के निर्माण का मानचित्र स्वीकृत है।
एलडीए इंजीनियरों की लापरवाही भी सामने आई
विभूतिखंड में निर्माणाधीन बिल्डिंग में श्रमिक की मौत के मामले में एलडीए इंजीनियरों की लापरवाही भी सामने आई है। प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी ने 17 अप्रैल को ही जोन में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए होने वाली खोदाई के निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे जिससे मानकों के विपरीत खोदाई करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। इंजीनियरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब घटना के बाद एलडीए के इंजीनियर पल्ला झाड़ने में लग गए हैं। फिलहाल वीसी प्रथमेश कुमार ने अपर सचिव सीपी त्रिपाठी को पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा सौंपा है। चर्चा है कि खोदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि यदि बारिश के पानी के कारण पड़ोस की संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भूखंड स्वामी की होगी।

विभूतिखंड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से दबे मजदूर क