{"_id":"69f35a19fd0678eb090debd1","slug":"up-10-years-since-you-got-your-aadhaar-card-get-it-updated-free-service-available-only-for-th-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधार कार्ड बनवाए दस साल हो गए, तो करवाएं अपडेट, सिर्फ इन लोगों के लिए मुफ्त सुविधा; जानें अंतिम डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधार कार्ड बनवाए दस साल हो गए, तो करवाएं अपडेट, सिर्फ इन लोगों के लिए मुफ्त सुविधा; जानें अंतिम डेट
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार
10 साल पुराने आधार कार्ड को 14 जून 2026 तक अपडेट करवाना जरूरी है। बायोमीट्रिक अपडेट न होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है। यूआईडीएआई ने लोगों से समय पर आधार अपडेट कराने की अपील की है, कुछ मामलों में यह सुविधा मुफ्त भी दी जा रही है।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
जिनका आधार कार्ड पुराना हो गया। मतलब दस साल या उससे अधिक हो गया तो उसको अपडेट जरूर करवा लें। जिससे आधार के जरिये मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की अड़चन न आए। इससे संबंधित विभाग की तरफ से आधार धारकों को मैसेज भी पहुंच रहे हैं। फिलहाल विभाग ने आधार अपडेट करवाने की तारीख 14 जून 2026 तय की है। प्रदेश में करोड़ों आधार अपडेट नहीं हैं।
Trending Videos
आधार बायोमीट्रिक में आइरिस, फोटो, थंब इंप्रेशन और फोटो होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दस या उससे अधिक समय बीतने के बाद आधार अपडेट करवना चाहिए। बायोमीट्रिक अपडेट होने से काफी सुविधा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब भी कभी आधार संबंधी योजनाओं का लाभ लेना होता है तो आसानी से पूरी डिटेल मैच हो जाती है। कई बार अपडेट न होने से इस प्रक्रिया में दिक्कत आती है। अपडेट संबंधी मैसेज भी लोगों के पास पहुंच रहे हैं। उनका आधार मुफ्त में अपडेट होगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह समय रहते आधार अपडेट करवाएं।
अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट भी बाकी
पांच वर्ष व 15 वर्ष उम्र पूरी होने पर आधार बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। प्रदेश के करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट होना बाकी है। यूआईडीएआई की तरफ से प्रदेश के स्कूलों में भी शिविर लगवाए जा रहे हैं।
