UP: 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती; पढ़ें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव के तहत 12 आईपीएस व 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। कई जिलों में नई तैनाती करते हुए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विस्तार
शासन ने बृहस्पतिवार को 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी। जिन आईपीएस को पोस्टिंग मिली उसमें 2019, 20 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं। ट्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है, जबकि ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से हटाकर सोनभद्र में एएसपी नक्सल बनाया गया है। पीपीएस में लखनऊ में तैनात जया शांडिल्य को मेरठ में एएसपी एलआईयू बनाकर भेजा गया है।
आईपीएस अधिकारियों में सागर जैन को सहारनपुर से प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त, मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल में एएसपी दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी सिटी, विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी सिटी, अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण , लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी, राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी सिटी पूर्वी, डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से एएसपी जालौन और मंयक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। पढ़ें लिस्ट
इनका भी तबादला
एएसपी राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ से गोरखपुर एसएसएफ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर से मेरठ में एएसपी यातायात, विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर केंद्रीय भंडार, पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ में एएसपी यातायात, विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं से प्रयागराज पीएसी, अभिषेक कुमार सिंह को एटीएस से बदायूं में एएसपी सिटी, शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पीयूष कांत राय को आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात में एएसपी, अरुण कुमार सिंह-द्वितीय को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय, गिरीश कुमार सिंह को आगरा से फतेहगढ़, राहुल मिठास को मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं शाखा, अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी में एएसपी सिटी, महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर से सीबीसीआईडी, ज्ञान प्रकाश राय को गाजियाबाद से फतेहपुर, सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली में एएसपी ऑपरेशन, प्रेमचंद को उन्नाव से राज्य मानवाधिकार आयोग और अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज से बुलंदशहर में एएसपी सिटी बनाकर भेजा गया है।