फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8 million women took free bus rides in two days, male passengers also benefited; additional buses were run

UP: दो दिन में 80 लाख महिलाओं ने किया बस में मुफ्त सफर, पुरुष सहयात्रियों ने भी उठाया लाभ; चलीं अतिरिक्त बसें

Sat, 29 Aug 2026 08:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

Rakshabandhan Bus Travel: शुक्रवार से ही ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत बुजुर्ग महिलाओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
UP: 8 million women took free bus rides in two days, male passengers also benefited; additional buses were run
रक्षाबंधन में बस में फ्री यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं और उनके सहयात्रियों को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सौगात का लाभ प्रदेशभर में बड़ी संख्या में यात्रियों को मिला। 28 अगस्त को ही 49.96 लाख से अधिक महिलाओं और उनके सहयात्रियों को बिना किराया दिए यात्रा का अवसर मिला। 29 अगस्त की शाम 5 बजे तक करीब 80 लाख महिलाएं व सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा चुके थे। आंकड़ों के बढ़ने का क्रम जारी है, निशुल्क यात्रा सुविधा शनिवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम के मुताबिक 27 अगस्त को 9.26 लाख से ज्यादा महिलाओं व सहयात्रियों ने योजना का लाभ उठाया। इनमें 6.03 लाख से अधिक महिलाएं और 3.22 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल रहे। पहले ही दिन प्रदेशभर में लोगों ने इसका भरपूर लाभ लिया और योगी सरकार की सराहना की। इसके बाद 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन को निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। इस दिन 49.96 लाख से ज्यादा निशुल्क टिकट जारी किए गए। इनमें 32.47 लाख से अधिक महिलाएं और 17.48 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल रहे। यानी रक्षाबंधन के दिन ही करीब 50 लाख महिलाओं व सहयात्रियों को बिना किराया दिए यात्रा की सुविधा मिली।
विज्ञापन


दो दिन में 59.23 लाख से ज्यादा यात्रियों को राहत
27 और 28 अगस्त के उपलब्ध आंकड़ों को मिलाकर दो दिन में 59.23 लाख से अधिक टिकट जारी किए जा चुके हैं। इनमें 38.51 लाख से अधिक महिलाएं और 20.71 से अधिक सहयात्री शामिल हैं। योगी सरकार की निशुल्क बस यात्रा योजना ने बड़ी संख्या में परिवारों को त्योहार पर आर्थिक राहत देने के साथ बहनों को भाईयों के पास पहुंचने का रास्ता आसान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिलाओं को भी मिली विशेष सुविधा
शुक्रवार से ही ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत बुजुर्ग महिलाओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। योजना के तहत परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को भी शून्य शुल्क वाले टिकट जारी किए गए, जिससे बुजुर्ग महिलाओं को भी त्योहार पर आवागमन में आर्थिक राहत मिली। 28 अगस्त को यात्रा करने वाली 32.47 लाख महिलाओं में वे भी शामिल हैं। परिवहन निगम इस योजना का तेजी से प्रचार-प्रसार भी कर रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाएं इसका लाभ पा सकें।

सुरक्षित यात्रा के लिए परिवहन निगम की खास तैयारी
यूपीएसआरटीसी प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। अधिक से अधिक बसों का संचालन, प्रमुख बस स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और यात्रियों की सुविधा पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने, बसों के संचालन और यात्रियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।


आंकड़े अभी और बढ़ने की उम्मीद
तीन दिवसीय इस निशुल्क यात्रा के समग्र आंकड़े शनिवार रात 12 बजे तक काटे गए शून्य शुल्क टिकटों के इनपुट्स अपडेट होने के बाद सामने आएंगे। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। ऐसे में लाभार्थियों की संख्या आगे और बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed