फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP extends support to Sonam Wangchuk; Sanjay Singh says if Modi remains unmoved by the hunger strike, the

UP: सोनम वांगचुक को आप का समर्थन, संजय सिंह बोले- अनशन से नहीं पसीजेंगे मोदी तो नौजवान सड़क पर उतरेगा

Tue, 14 Jul 2026 03:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन की घोषणा की। उन्होंने पेपर लीक, नीट और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की तथा युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
UP: AAP extends support to Sonam Wangchuk; Sanjay Singh says if Modi remains unmoved by the hunger strike, the
सोनम वांगचुक को आप का समर्थन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लद्दाख के अधिकारों और देश के युवाओं के भविष्य के लिए जंतर-मंतर पर 17 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन की घोषणा की है। 

विज्ञापन


उन्होंने पेपर लीक, नीट धांधली और अग्निवीर जैसी योजनाओं से बर्बाद हो रहे करोड़ों युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की संवेदनहीनता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन से प्रधानमंत्री मोदी और संवेदनहीन भाजपा सरकार नहीं पसीजेगी। हम गंगा की निर्मलता के लिए 100 दिनों से ज्यादा तक आमरण अनशन पर बैठे जीडी अग्रवाल का हश्र देख चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब देश का नौजवान सड़कों पर उतरेगा तभी यह संवेदनहीन सत्ता झुकेगी। इस अन्याय के खिलाफ संजय सिंह ने घोषणा की 20 जुलाई को आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई हर जिले में व्यापक प्रदर्शन और आंदोलन के जरिए सोनम वांगचुक के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवानों के अधिकारों के लिए 17 दिनों से भूखे बैठे

संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक वही शख्सियत हैं जिनके जीवन पर '3 ईडियट्स' फिल्म बनी और जिन्होंने कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए लद्दाख में क्रांतिकारी स्कूल बनाया। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के लिए -20 डिग्री तापमान में भी सुरक्षा देने वाले विशेष टेंट का आविष्कार किया। आज वही देशभक्त नौजवानों के अधिकारों के लिए 17 दिनों से भूखा बैठा है, उनका वजन घट रहा है और हालत बिगड़ रही है, लेकिन उनका हौसला अटूट है।


संजय सिंह ने सोनम वांगचुक के अनशन को देश के उन करोड़ों युवाओं के भविष्य से जोड़ा जिनका जीवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 93 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे युवाओं का सपना टूट गया है। 

NEET की परीक्षाओं में हुई धांधली और सेना की स्थायी नौकरी को खत्म कर लाई गई 4 साल की 'अग्निवीर' योजना ने युवाओं को अंधकार में धकेल दिया है। सोनम वांगचुक उन्हीं नौजवानों के हक की बुलंद आवाज बनकर जंतर-मंतर पर डटे हैं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर आज देश का युवा सड़कों पर उतरकर वांगचुक का साथ नहीं देगा, तो यह चुप्पी आने वाली पीढ़ियों के लिए अपराध साबित होगी।

 

भाजपा के सांसद-विधायक भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने याद दिलाया कि प्रोफेसर जी.डी. अग्रवाल ने गंगा की निर्मलता के लिए 100 दिनों से ज्यादा अनशन किया था, लेकिन मोदी जी का दिल नहीं पसीजा। उनकी मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री ने केवल औपचारिकता का ट्वीट किया। उन्होंने भाजपा के सांसदों और विधायकों से सवाल किया कि क्या उनके बच्चों के पेपर लीक नहीं होते? उन्हें भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोनम वांगचुक की बात सुनने और अपनी ही सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है।

संवेदनहीनता और ट्रोलिंग की राजनीति के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष

संजय सिंह ने बताया कि सोनम वांगचुक के संघर्ष को विपक्षी दलों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी, जॉन ब्रिटास (CPIM), दीपांकर भट्टाचार्य (CPIML), पुष्पेंद्र सरोज (सपा), उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता समर्थन देने जाते हैं, तो भाजपा के ट्रोल उनका मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मुद्दों पर आवाज उठाना नेताओं की जिम्मेदारी है और वे गालियों व आलोचनाओं से डरकर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हर जिले में होगा महासंग्राम

संजय सिंह ने प्रदेश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मैंने तय किया है कि 20 जुलाई को आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई हर जिले में सोनम वांगचुक के समर्थन में विशाल आंदोलन करेगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह इस अपराध बोध के साथ नहीं जीना चाहते कि जब एक व्यक्ति देश के भविष्य के लिए जान की बाजी लगा रहा था, तब हम खामोश थे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अस्पताल में भर्ती अनशनकारी बिटिया दानिश और जंतर-मंतर पर बैठे 25 अन्य अनशनकारियों के हक में अपनी आवाज उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed