{"_id":"6aaa16ada0bf32f56a03d8cf","slug":"up-after-meeting-the-leader-of-the-opposition-minister-sanjay-nishad-gives-the-statement-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ
Wed, 16 Sep 2026 09:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:43 AM IST
सार
सपा के साथ गठबंधन की संभावना पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अगर भाजपा अपने दरवाजे बंद करती है, तो वो इस बारे में विचार करेंगे। नेता प्रतिपक्ष से उनकी मुलाकात के बाद यूपी में सियासी हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मिले मंत्री संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव के करीब छह माह शेष रहने से पूर्व इस सियासी घटनाक्रम के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल इसे निषाद पार्टी की सपा की करीबी बढ़ने से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, संजय निषाद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन
संजय ने कहा कि माता प्रसाद पांडे उनके पुराने साथी और मार्गदर्शक रहे हैं और वह उनकी सेहत का हाल जानने गए थे। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन की संभावना पर कहा कि अगर भाजपा अपने दरवाजे बंद करती है, तो वो इस बारे में विचार करेंगे। हम उसके साथ रहेंगे जो निषाद समाज के मुद्दों को हल करेगा और सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने में हमारी मदद करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन; अग्निवीरों को आरक्षण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में वैवाहिक हिंसा में आई कमी, गांवों में अभी शहरों से दस फीसदी ज्यादा मामले; आंकड़ों में खुलासा
निषाद समाज की कई मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं जिसके बारे में भाजपा नेतृत्व को बता दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि निषाद पार्टी से गठबंधन के बाद भाजपा ने कई सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें, गोंडा में एक कार्यकर्ता की हत्या के बाद संजय निषाद ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।