पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says Ram was ours and will remain ours; BJP has trifled with the Constitution, faith, and reveren

UP: अखिलेश यादव बोले- राम हमारे थे और हमारे रहेंगे, BJP ने संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया

Wed, 01 Jul 2026 02:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 01 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

जन्मदिन पर आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम सभी सनातनियों के आराध्य हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है तथा धर्म, संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है। यह बयान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच आया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says Ram was ours and will remain ours; BJP has trifled with the Constitution, faith, and reveren
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अखिलेश यादव ने अपने जन्म दिन पर सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, राम हमारे थे और हमेशा हमारे पूजनीय रहेंगे। हर सनातनी के घर में राम दरबार है, उनकी समय-समय पर पूजा होती है। लेकिन, ये भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर राजनीति करती है। ये लोग धर्म के नाम धन का खेल खेलते हैं। इन्होंने हमारे संविधान, आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया। 

विज्ञापन


भाजपा की निगाहे नेशन पर नहीं डोनेशन पर नेशन नहीं डोनेशन फर्स्ट है। जिन लोगों ने आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया है इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर में  इतनाबड़ा सवाल खड़ा हो जाए। सारी मीडिया सवाल  पूछ रही है। इससे  बड़ा सवाल  क्या हो सता है। चंदा चोरी केचक्कर में पेपर लीक का सवाल न रह जाए। सरकार से कोई  सवाल न करे। अगर कोई  सवाल करेगा तो उसके खिलाफ सरकारी संस्थाएं कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन

'गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा'

अखिलेश यादव ने कहा, पेपर लीक के चलते गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। स्कूलों में पढ़ाई न होने के कारण बच्चे कोचिंग का सहारा ले रहे हैं और कोचिंग को भी सरकार अपने हिसाब से संचालित करने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक की चर्चा करने पर कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा रीह है। कहा कि भाजपा के शब्दकोष में न तो धर्म है न तो शर्म है। असली संतों को अपमानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जिले में पीएचसी और सीएचसी बंद हो रहे हैं। बड़ी संख्या प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed