यूपी: श्रद्धा दुबे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- यह सामान्य केस नहीं, इसमें नामचीन और रसूखदार शामिल
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी न होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सामान्य मामला नहीं है और इसमें नामचीन व रसूखदार लोगों के शामिल होने की आशंका है। अखिलेश ने मामले की तुलना बिकरू कांड से भी की।
विस्तार
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं है। यह मामला सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा अखिलेश यादव का इशारा श्रद्धा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था, जिसमें कई नामचीन और रसूखदार लोग शामिल हैं।
फरारी के दौरान श्रद्धा ने पहला वीडियो जारी करते हुए नामचीन और रसूखदार से उसका नाम नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा को धमकाते हुए पुराने वायरल ऑडियो में भी श्रद्धा उसकी शिकायत किसी सर से करने की बातें कह रही थी।
सपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कारोबारी की हत्या के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाया। इसे कानपुर के बिकरू कांड से भी जोड़ने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि उस समय भी गाड़ी नहीं पलटी थी, सरकार को पलटाने से बचाया गया था। यह मामला भी उसी तरह का है।
आगरा के होटल ओम पैलेस में रही थी शिवा शर्मा कांड की आरोपी
इस बड़े खुलासे में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की रडार पर चल रही श्रद्धा दुबे अपने साथियों के साथ आगरा के होटल ओम पैलेस में चौबीस घंटे रुकी थी. एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के टीमों के पहुंचने से पहले ही उनका वहां से निकल जाना इस मामले को और अधिक संदिग्ध बना रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.