UP: अखिलेश यादव बोले- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा; ये अदृश्य जंजीर है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कथित ‘डील’ को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह डील खेती, रोजगार और कारोबार के खिलाफ है और देश को परनिर्भर बना रही है। स्वदेशी का नारा देने वालों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों को आड़े हाथों लिया।
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है।
ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले ख़ुदगर्ज़ भाजपाइयों को दिख… pic.twitter.com/vvzp43OvuC
विज्ञापनविज्ञापन
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2026
उन्होंने लिखा- ये वो अदृश्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था वो अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है।
अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।
