{"_id":"6aab9cb53e55887bb10e6400","slug":"up-akhilesh-yadav-says-under-bjp-rule-construction-is-completed-later-but-it-starts-crumbling-beforehand-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश ने एक्सप्रेसवे का दिखाया वीडियो, बोले- अब निर्माण पूरा बाद में होता है टूटने पहले लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश ने एक्सप्रेसवे का दिखाया वीडियो, बोले- अब निर्माण पूरा बाद में होता है टूटने पहले लगता है
Thu, 17 Sep 2026 01:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:24 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश के एक्सप्रेसवे की हालत के वीडियो दिखाए और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे की हालत को लेकर कहा कि भाजपा सरकार में किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा बाद में होता है गिरना पहले शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और उसका मेंटीनेंस अभी भी जारी है। अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा सरकार में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के टूटने को लेकर वीडियो भी दिखाया और कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली और लखनऊ वालों के बीच मुकाबला चल रहा है कि किसके पास ज्यादा मुनाफा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बने रिवरफ्रंट और अन्य निर्माण की क्वालिटी सबसे अच्छी है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का डिजाइन सबसे अच्छा है और भाजपा के लोग अब इसे खराब कर रहे हैं। रिवरफ्रंट पर लगे फव्वारे भी वैसे ही हैं। बच्चों को दिए गए लैपटॉप भी अभी वैसे के वैसे हैं।
विज्ञापन
यूपीआई रुपये ऐंठने वाली योजना
अखिलेश यादव ने यूपीआई से भुगतान करने पर व्यापारियों पर लगाए गए टैक्स पर कहा कि यूपीआई रुपये ऐंठने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि चुंगीजीवी लोगों को रुपये ऐंठने वाली योजना बंद कर देना चाहिए। ये लोग उद्योगपतियों की जेबें भरने की योजनाएं बनाते हैं।
200 करोड़ पेड़ लगाने का आंकड़ा फर्जी
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 200 करोड़ पेड़ लगाने का दावा किया है। सपा सरकार में हमने एक हजार एकड़ पर एक लाख 34 हजार पेड़ लगवाए थे। सरकार कह रही है कि उन्होंने 200 करोड़ पौधे लगवाए हैं तो वो बताएं कि वो जमीन कहां है जहां 200 करोड़ पौधे लगाए गए थे।
पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा की सपा में वापसी
पूर्व मंत्री राम आश्रय कुशवाहा भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे आज भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) अपने बीच महसूस होते हैं। उन्होंने सपा की सदस्यता ली और कहा कि जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देते वो घर नहीं बैठेंगे।