फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ayodhya emerges as a major sports hub; boasts the highest number of sports hostels seven in the state.

UP : खेलों का बड़ा गढ़ बना अयोध्या, प्रदेश में सर्वाधिक सात छात्रावास, खेल सेंटर बनाने की है योजना

Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके मुकाबले लखनऊ में तीन छात्रावास हैं जबकि आगरा दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
UP: Ayodhya emerges as a major sports hub; boasts the highest number of sports hostels seven in the state.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले कुछ वर्षों में अयोध्या मंडल का बहुमुखी विकास हुआ है। इससे खेल भी अछूता नहीं रहा। यहां के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में खेल विभाग के सात छात्रावासों का संचालन हो रहा है, जो प्रदेश के एक जिले में सर्वाधिक है। खास बात है कि ये सभी छात्रावास बालिका खिलाड़ियों के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज अयोध्या में स्थापित किया जा सकता है।

विज्ञापन


इधर, राजधानी लखनऊ में खेल छात्रावासों की संख्या छह से घटकर अब तीन रह गई है। आगरा में पांच और वाराणसी व प्रयागराज में तीन खेल छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। झांसी, देवरिया, मैनपुरी, गोरखपुर, अमेठी, मेरठ व सोनभद्र में दो-दो खेल छात्रावास हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति, बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान


खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ के अलावा नौ बैडमिंटन कोर्ट का इंडोर हॉल समेत तमाम अन्य खेलों की उच्च स्तरीय सुविधाएं हैं। स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और स्वीमिंग पूल भी हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बड़े खेल सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसलिए बालिकाओं के लिए सात छात्रावास स्थापित किए गए हैं। जरूरत के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। हालांकि अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

जिलेवार खेल छात्रावासों की संख्या
अयोध्या - 7 (हॉकी बालिका, वॉलीबॉल बालिका, एथलेटिक्स बालिका, बैडमिंटन बालिका, टेबल टेनिस बालिका, कुश्ती बालिका, हैंडबॉल बालिका), आगरा- 5 (जिम्नास्टिक्स बालक-बालिका, टेबल टेनिस बालक, कबड्डी बालिका, बास्केटबॉल बालिका), लखनऊ- 3 (हॉकी बालक, तैराकी बालक-बालिका), वाराणसी- 3 (हॉकी बालक, एथलेटिक्स, फुटबॉल बालक), प्रयागराज-3 (वॉलीबॉल बालक, एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक), झांसी 2 (हॉकी बालक, बॉक्सिंग बालक), देवरिया- 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), मैनपुरी 2 (वॉलीबॉल बालक, क्रिकेट बालक), गोरखपुर- 2 (बास्केटबॉल बालक, कुश्ती बालिका), अमेठी- 2 (कबड्डी बालक, हँडबॉल बालक), मेरठ- 2 (कुश्ती बालक, बॉक्सिंग बालक), सोनभद्र- 2 (तीरंदाजी बालक बालिका), रामपुर-1 (हॉकी बालक), आजमगढ़ 1 (वॉलीबॉल बालक), बांदा 1 (वॉलीबॉल बालक), कानपुर- 1 (क्रिकेट बालक), अलीगढ़- 1 (क्रिकेट बालक), फतेहपुर 1 (क्रिकेट बालक), बस्ती-1 (फुटबॉल बालक), बरेली- 1 (फुटबॉल बालक) और सहारनपुर- 1 (जूडो बालक)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed