UP Big News: पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, विधायक बोले- पुलिस ठांय ठांय ठस्स करती है, सास को हुआ जीजा से प्यार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव से पहले एक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया जाएगा। जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।
दरअसल, हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारों को चुनौती दी गई थी। सरकार ने अब स्पष्ट किया है कि इसी समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों का आरक्षण तय होगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों के पालन में उठाया गया है, जिनमें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समर्पित आयोग का होना अनिवार्य बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर
ऊर्जा मंत्री व शिवपाल यादव में बहस, भाजपा विधायक बोले- योगी की पुलिस ठांय-ठांय-ठांय ठस्स कर देती है
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना की तरह ही अन्य योजनाओं में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। हमारी सरकार ने इतना काम किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं तो हंसी आती है।वहीं, भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम मोदी जी में डॉ. आंबेडकर की छवि देखते हैं। अब अगर बदमाश व्यापारी और किसान पर आक्रमण करते हैं तो योगी की पुलिस उनको ठांय-ठांय-ठांय... ठस्स कर देती है। पढ़ें पूरी खबर
पहले होने वाला दामाद अब जीजा! थाने पहुंची 'सास' का चौंकाने वाला दावा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में है। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले होने वाले दामाद का हाथ थामने वाली सास की वजह से मामले ने एक बार फिर सुर्खियां पकड़ी है।
अजब प्रेम की गजब कहानी में अब एक और नए किरदार की एंट्री हुई है। यह किरदार है महिला का जीजा। दरअसल, करीब दस माह तक होने वाले दामाद राहुल के साथ रहने के बाद सास उसे छोड़ गई। महिला अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमजद मारा गया। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। वहीं बदमाश का साथी फरार हो गया।एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बुढ़ाना में थाना बुढ़ाना, थाना तितावी और थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने अचानक फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा- ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड, आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत, पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज
कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को बुधवार को अदालत से बड़ी राहत मिल गई। वकीलों की हड़ताल और अदालती कामकाज के बहिष्कार के बीच हुई विशेष सुनवाई में कोर्ट ने न केवल शिवम की जमानत मंजूर की, बल्कि पुलिस द्वारा मांगी गई रिमांड अर्जी को भी सिरे से खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
संभल में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बनियाठेर के नरौली नगर पंचायत में अवैध मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ। सरकारी जमीन पर बना मदरसा गिराया गया। बुलडोजर एक्शन के लिए प्रशासनिक टीम मौजूद है। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात है। पढ़ें पूरी खबर
घूसखोर पंडित, मनोज वाजपेयी और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर मेरठ में केस दर्ज
अधिवक्ता आदेश शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वेब सीरिज घूसखोर पंडित के प्रोडयूसर नीरज पांडे, डायरेक्टर रितेश शाह व मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी के विरुद्ध परिवाद दायर किया है। फिल्म के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। अधिवक्ता दर्ज कराए परिवाद में कहा कि इस वेब सीरिज द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है और विभिन्न धर्म के लोग देश में रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
पीजब कोबरा से हुआ बाघ का सामना, देखें दुर्लभ वीडियो
सांप और नेवला की लड़ाई आमतौर पर देखने को मिल जाती है, लेकिन जब जंगल का राजा बाघ और जहरीला कोबरा आमने-सामने आ जाएं, तो ऐसा दृश्य बेहद दुर्लभ और रोमांच से भरपूर होता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान ऐसा ही दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। देखें वीडियो
